Sunday, November 1, 2009

दिल दहला देने वाला था कल्यानपुर रेल हादसा

मनकापुर से अयोध्या की ओर बढ़ रही ट्रेन पर सवार हजारों यात्रियों को अंदाजा भी नही था कि एक दर्दनाक हादसा उनका इंतजार कर रहा है। उनके जेहन में था तो केवल और केवल राम नगरी पहुंच कर सरयू स्नान करना और पुण्य लाभ कमाना। ट्रेन जैसे ही टिकरी से आगे पहूंची, लाइन पर खड़ी ट्रक से जा टकराई। भयानक धमाका और चीख-पुकार। जब तक लोग मदद करते, टीबी तक १५ जाने यह हादसा निगल चुका था । दर्जनों घायल हो चुके थे। इस हादसे में जान गवाने वाले ज्यादातर ट्रेन कि छत पर सवार थे। जाहिर सी बात है इसमे रेल की लापरवाही कम यात्रियों कहीं ज्यादा थी। लोग अरसे तक इस हादसे को याद रखेंगे । उन्हें अपने बन्धु - बांधवों को गंवाने का गम सालता रहेगा। एक नवम्बर २००९ का श्याह दिन सदैव खून के आँसू रुलाता रहेगा।

No comments: