Thursday, April 18, 2013
Sunday, November 1, 2009
दिल दहला देने वाला था कल्यानपुर रेल हादसा
Monday, October 26, 2009
यहां के जर्रे-जर्रे में बसी अनूठी दास्तां
यहां जर्रे-जर्रे में अनूठी दास्तान रची-बसी हुई है। बात हो रही है प्रख्यात सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह किछौछा की, जहां ही हर बात और हर चीज निराली है। यहीं वजह है कि सदियों से यहां आस्था का सैलाब उमड़ता रहा है। यहां आने वाले हर जायरीन की जुबां पर बस या मखदूम की ही शदाएं रहती हैं।
दरगाह किछौछा लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का यह केन्द्र गंगा-जमुनी संस्कृति का वाहक भी है। साथ ही यहां आज भी सदियों पुरानी परम्पराएं जिन्दा है। जिसका निर्वहन पूरी श्रद्धा के साथ किया जाता है। मिसाल के तौर पर एक परम्परा है दरगाह में दीपावली मनाने की। दीपावली के दिन हिन्दू और मुसलमान दोनो धर्मो के लोग यहां पर दीप जलाकर पूजा अर्चना करते हैं और इसी के साथ यहां अगहनिया मेला शुरू हो जाता है। यह मेला दीपावली से शुरू होकर गोविन्द दशमी तक चलता है। चालीस दिन तक चलने वाले इस मेले में लगभग 22 जिलों के लोग सदियों से शिरकत करते रहे हैं। मेले के पहले चरण में आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर तथा देवरिया के श्रद्धालु आते है। इसके बाद दूसरे चरण में बनारस, जौनपुर, चन्दौली, मिर्जापुर, भदोही के जायरीनों का आना होता है। तीसरे चरण में गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर, महराजगंज के श्रद्धालु तथा अन्तिम चरण में फैजाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर व स्थानीय जायरीनों का आना होता है। मेले की यह चरणबद्ध परपम्परा पिछले सात सौ सालों से चली आ रही है। हांलाकि अब अगहनिया मेले में देश के अन्य हिस्सों तथा विदेशों से भी श्रद्धालुओं का आना होता है, पर यह चरणबद्ध परम्परा यहां आज भी कायम है। यहीं नहीं इस मेले की एक और खास बात है जो दो संस्कृतियों के मध्य लगाव को परिलक्षित करती है। मसलन करीब चार सौ वर्ष पूर्व यहां दो महान संत थे। एक हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी और दूसरे संत बाबा गोविन्द साहब थे। इतिहासकारों के मुताबिक इन दोनो संतों के रहते हुए ही एक अनूठी परम्परा की नींव डाली गयी थी जिसका निर्वहन आज भी उसी अकीदत के साथ किया जाता है। पहले दिवाली के दिन से दरगाह किछौछा में मेला की शुरूआत होती है, जो गोविन्द दशमी तक चलता है। गोविन्द दशमी को श्रद्धालु दरगाह स्थित नीर शरीफ में स्नान करके गीले कपड़ों में ही गोविन्द साहब को प्रस्थान कर जाते है, जहां गोविन्द सरोवर में स्नान करने के साथ ही गोविन्द साहब मेले की शुरुआत होती है। यह परम्परा गंगा-जमुनी संस्कृति की एक मिसाल है और यही मिसाल हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह पर लगने वाले अगहनिया मेले में बखूबी नजर आती है
जिंदा हो उठी हामिद व राजीव की याद
उर्दू साहित्य हिन्दी अदब सोसाइटी के बैनर तले हामिद बहराइची तथा राजीव राज की स्मृति में आल इण्डिया कवि सम्मेलन एवं मुशायरा एसबी नेशनल इण्टर कालेज में हुआ जिसकी अध्यक्षता मलिकजादा मंजूर अहमद ने की। मुख्य अतिथि जिला जज हरीकृष्ण दूबे तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डा. हरिओम रहे। संचालन मोईन शादाब ने किया। मुख्य अतिथि ने हामिद बहराइची तथा राजीव राज के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दोनों कवि/शायर एकता की मिसाल थे और समाज को एकता का पाठ पढ़ाते हुए साथ ही शहीद हो गये। मुशायरे की शुरुआत निकहत अमरोही ने किया ।
कवि सम्मेलन में मशहूर शायर अदम गोण्डवी , शबीना अदीब ने गजल सुनायी। यमुना प्रसाद उपाध्याय, आशिक बनारसी, डा. हरिओम, जौहर कानपुरी, मोईन शादाब, ताबिश नादेलवी, शाहिद जमाल फैजाबादी, अक्सर बनारसी मशरूर अलवी, अशोक साहिल, शषा बलरामपुरी, हासिम फिरोजाबादी, अचानक तथा अध्यक्ष मलिकजादा मंजूर अहमद ने काव्यपाठ किया। मुशायरे का आयोजन सै. फैजान अशरफ चांद, प्रधानाचार्य शकील अहमद, सुजात अली खां, अजय कुमार चतुर्वेदी, सै. खलीक अशरफ आदि ने किया
Wednesday, October 21, 2009
पंडित प्रेमशंकर को बुद्धिजीवियों का लेखनी से नमन
Tuesday, October 20, 2009
माटी रतन त्रैमासिक पत्रिका का एक साल पूरा
मुकेश
Friday, October 16, 2009
हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकें
अमरीका मेरी जान [ कहानी संग्रह ] - डॉ हरिओम - सन २००९
